बिजली पोल से टकराई बाइक, 23 वर्षीय युवक की मौत
गुमला, जून 6 -- सिसई, प्रतिनिधि। सिसई थाना क्षेत्र के छारदा गांव स्थित प्रेमनगर के समीप शनिवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 23 वर्षीय पिंटू उरांव की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार पिंटू उरांव शनिवार सुबह किसी कार्य से बाइक से सिसई गया था। वापस घर लौटने के दौरान छारदा प्रेमनगर के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक बाइक से उछल कर सड़क से काफी दूर जा गिरा। हादसे में उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल रेफरल अस्पताल सिसई पहुंचाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सिसई पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.