बिजली पोल से टकराई बाइक, रिक्रूट सिपाही की मौत
बहराइच, सितम्बर 26 -- बहराइच, संवाददाता। बाइक सवार रिक्रूट सिपाही शनिवार भोर में ड्यूटी समाप्त कर अपने कमरे पर जा रहा था। जेल रोड पर सीएनआई चर्च - जल निगम के कार्यालय के पास तूफान में धराशाई पेड़ व बिजली पोल से उसकी बाइक टकरा कर पलट गई। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आसपास के लोगों ने आनन फानन में मेडिकल कालेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रिक्रूट सिपाही अयोध्या जिले का वाशिंदा था। अयोध्या जिले के गोसाईगंज थाने के भिठौरा निवासी जयदीप यादव (22) पुत्र रूकम यादव 2025 बैच का पुलिस विभाग में सिपाही था। वह नगर कोतवाली में तैनात था। शनिवार भोर में वह अपनी ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने कमरे आ रहा था। बाइक जैसे ही देहात कोतवाली के जेल रोड पर सीएनआई चर्च जलनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.