बेगुसराय, अप्रैल 26 -- भगवानपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र की नरहरीपुर पंचायत के नवटोल वार्ड संख्या-10 में रविवार को बिजली पोल से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते एक घर को आग के हवाले कर दिया जिससे लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार नवटोल निवासी दिलीप पासवान के एस्बेस्टस के घर के बगल से गुजर रहे जर्जर बिजली तार से अचानक चिंगारी गिर गई। देखते ही देखते चिंगारी से घर में आग पकड़ ली और कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि घर में रखा एक-एक सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। पीड़ित की पत्नी इंदु देवी ने बताया कि इस अगलगी में बेटी की शादी के लिए बड़ी मुश्किल से जोड़े गए करीब 50 हजार रुपए नगद, लगभग तीन भरी सोने के जेवर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.