रायबरेली, फरवरी 26 -- ऊंचाहार। क्षेत्र में बिजली विभाग का टूटा हुआ पोल दुर्घटना को दावत दे रहा है। कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है,लेकिन जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं। क्षेत्र के मिर्जापुर एहारी जो इटौरा बुजुर्ग फीडर में है। यहां एक बिजली का खंभा पिछले दो महीने से टूटा पड़ा है, जो किसी बड़े हादसे को दावत दे रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर और टूटे खंभे की वजह से हाईटेंशन लाइन के तार जमीन के करीब झूल रहे हैं। जिससे राहगीरों और मवेशियों पर हर वक्त खतरा मंडराता रहता है। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया उन्होंने जब लाइनमैन से इसे ठीक करने को कहा, तो उसने रिश्वत की मांग की। रिश्वत न देने पर समस्या को जस का तस छोड़ दिया गया है। ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.