बिजली पोल में लगी आग, मची अफरातफरी
रांची, जून 30 -- तमाड़, प्रतिनिधि। बस स्टैंड बाजार के समीप सूरज शू हाउस के पीछे स्थित बिजली पोल में मंगलवार शाम करीब सात बजे अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलने के बाद भी विभाग की टीम देर तक मौके पर नहीं पहुंची। इसके कारण क्षतिग्रस्त पोल और विद्युत लाइन की मरम्मत शुरू नहीं हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.