बिजली पोल में लगी आग, अफरा-तफरी
धनबाद, मई 13 -- धनबाद। पुराना बाजार-गया पुल के समीप मंगलवार की दोपहर बिजली पोल में आग लग गई। मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। गया पुल के समीप बिजली पोल में एकाएक धुआं उठने लगा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। वहीं बिजली विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इधर, अगलगी के बाद आसपास के क्षेत्रों में घंटों बिजली बाधित रही। देर शाम सामान्य रूप से बिजली सेवा बहाल हो गई। यह भी पढ़ें- तेज आंधी-पानी से जिले में बिजली व्यवस्था चरमराई, कई इलाकों में घंटों बाधित रही आपूर्ति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.