कोडरमा, फरवरी 19 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। चंदवारा प्रखंड मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर स्थित बिजली पोल में लगा लोहे का एंगल(होर्डिंग) एक बड़ी घटना को आमंत्रित कर रहा है। दरअसल प्रखंड मुख्यालय के गेट के पास स्थित बिजली पोल से प्रखंड मुख्यालय में बिजली जा रही है और उसी बिजली पोल में पहले से लगा लोहे एंगल का एक बड़ा प्रचार होर्डिंग जो पूरी तरह फट चुका है, मगर एंगल पोल पर लटका हुआ है। एंगल बिजली तार के बेहद करीब है। ऐसे में हवा चलने व अन्य कारण से एंगल बिजली तार की संपर्क में आ सकता है, जिसके कारण उसमें करंट आने से बड़ी घटना घटने की संभावना बनी रहती है। आसपास के लोग प्रशासन से उक्त लोहे के एंगल को हटाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.