जमुई, जून 26 -- बिजली पोल में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से दुकानदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम जमुई। टाउन थाना क्षेत्र के नवीनगर गांव में शुक्रवार को सड़क किनारे लगे बिजली के लोहे के पोल में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नवीनगर गांव निवासी स्व सरयुग साव के 50 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार साव के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि श्रवण कुमार साव गांव में हार्डवेयर की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार की सुबह वह प्रतिदिन की तरह गांव के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद घर लौटे। इसके बाद किसी काम से गांव की ओर जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में एक मवेशी से बचने के प्रयास में उनका हाथ सड़क किनारे लगे लो...