समस्तीपुर, अप्रैल 6 -- हसनपुर। हसनपुर बिथान पर के छर्रा पट्टी मोड़ के समीप बिजली पोल से टकरा जाने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान बडी सिमराहा खगड़िया के विशाल कुमार के रूप में हुई। युवक हसनपुर के पतियां गांव से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को देते हुए इलाज को लेकर नीजी क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां से परिजनों ने बेहतर इलाज को लेकर बेगुसराय ले गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...