फतेहपुर, जून 12 -- धाता। थाना क्षेत्र के मखौवा गांव में बिजली पोल में चढ़कर फाल्ट दुरुस्त कर रहे किसान की गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने संविदा कर्मी लाइन मैन पर जबरन पोल में चढ़ाने का आरोप लगाया है। मखौवा गांव निवासी 50 वर्षीय गेंदू निषाद गांव में बिजली पोल पर चढ़े थे। इसी दौरान उसे अचानक करंट का झटका लग गया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पोल से नीचे जमीन पर गिर पड़ा। घायल गेंदू निषाद को सीएचसी धाता लेकर परिजन पहुंचे। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल मंझनपुर कौशांबी रेफर कर दिया। परिजन लेकर मंझनपुर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत मृतक की पत्नी हीरा मनी ने आरोप लगाया है कि संविदा कर्मी लाइनमैन ने बिना शटडाउन लिए उनके पति को बिजली के पोल पर चढ़ाया था, जिसके कारण यह हादसा...