लातेहार, अप्रैल 22 -- लातेहार। शहर के बाजारटांड़ क्षेत्र में शिव मंदिर के पास स्थित बिजली पोल में खराबी आने से इलाके में पिछले तीन घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रही। स्थानीय लोगों के अनुसार, जयत्री नदी पुल के समीप यह समस्या उत्पन्न हुई है, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि सूचना देने के बावजूद अब तक बिजली विभाग के कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। लोगों ने जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है, ताकि बिजली आपूर्ति बहाल हो सके और आम जनजीवन सामान्य हो सके। खबर लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति बाधित था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.