मिर्जापुर, जून 3 -- पटेहरा। दीपनगर विद्युत पावर हाउस से पटेहरा में पोल न गाड़े जाने से पांच दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव निवासी पिंटू ने बताया कि आंधी में पोल टूट गए थे। एक व्यक्ति के मकान के ऊपर से ग्यारह हजार बोल्टेज का तार खीचा गया था। अब वह व्यक्ति पोल नहीं गाड़ने दे रहा है। उसे स्थानांतरित कराने के लिए वह व्यक्ति अड़ा हुआ है। इसकी जानकारी होने पर अवर अभियंता ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने ग्रामीणों से बात कर समझाया लेकिन कोई हल नहीं हुआ। तब पुलिस लौट गयी। वही विद्युत आपूर्ति बांधित होने से पेयजल संकट गहरा गया है। यह भी पढ़ें- जिले के 50 से अधिक गांवों में अब भी बिजली नहीं थानाध्यक्ष संतनगर राजेश कुमार ने बताया कि विद्युत विभाग तहरीर देगा तब पोल न गाड़ने देने वाले के खिलाफ कार्यवाई की जायेगी...