बिजली पोल गिरने से वृद्ध महिला की मौत
गिरडीह, जून 22 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के मंझने गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मुहर्रम को लेकर निशान खड़ा करने की तैयारी के दौरान पेड़ की टहनियां काटी जा रही थी। इसी क्रम में एक बड़ी डाली टूटकर बिजली के तार पर गिर गई, जिससे बिजली का खंभा असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा। खंभा इमामबाड़ा के पास बैठी वृद्ध महिला सहजादी बेगम (70 वर्ष), पति गुलजार अहमद के ऊपर जा गिरा। हादसे में उनका बायां पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से कांग्रेस नेता मरगूब आलम ने घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गावां पहुंचाया। जहां चिकित्सक डॉ. नौशाद आलम ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.