बलिया, अप्रैल 27 -- रानीगंज। स्थानीय बाजार के भागड़ नाले पर बने नए पुल के पास लगा बिजली का पोल रविवार को अचानक गिर पड़ा, जिससे आवागमन बाधित होने के साथ सम्बंधित इलाके में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि नए पुल के बगल में बना पुराने पुल से राहगीर और वाहन गुजर रहे थे, एक पुल पर आवागमन बाधित होने के कारण भागड़ नाले पर बार बार जाम की स्थिति बनी रही। क्षेत्रीय लोगों ने बिजली पोल गिरने की सूचना बिजली विभाग को दी। बिजली के अभाव में भीषण गर्मी में उभोक्ता बेहद परेशान थे। लेकिन समाचार लिखे जाने तक पोल हटाकर नया पोल नहीं लग सका था। यह भी पढ़ें- नाली जाम रहने से रास्ते में गंदा पानी बहने से परेशानी यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में 33 केवी लाइन पुनः तार बिछाने का कार्य प्रभावित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...