बरेली, अप्रैल 14 -- बिजली का पोल उखाड़ने को विरोध पर दबंगों ने घर में घुसकर महिला की पिटाई कर दी। मामले की शिकायत की गई है। गांव जंगतीरा की फिरदौस बी ने बताया कि दो अप्रैल को गांव के ही कुछ व्यक्तियों ने उसके घर के सामने लगे बिजली के पोल को अवैध रूप से उखाड़ना शुरू कर दिया। उन्होंने विरोध किया, तो आरोपित लाठी-लेकर उसके घर में घुस आए और महिला की पिटाई कर दी। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग आ गए और उसे बचाया। शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो महिला ने एसएसपी से शिकायत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...