हरदोई, अप्रैल 22 -- हरदोई। जनपद में बिजली व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने के लिए विभाग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह, विद्युत वितरण खंड की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि बिजली के पोलों और ट्रांसफॉर्मरों पर पोस्टर, बैनर और होर्डिंग लगाए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। विभाग के अनुसार, ऐसे पोस्टर और होर्डिंग उपकरणों की निगरानी और मरम्मत में बाधा उत्पन्न करते हैं। इसके कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है। अधिशासी अभियंता ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे बिजली के पोलों और ट्रांसफॉर्मरों पर किसी भी प्रकार के पोस्टर या होर्डिंग न लगाएं। यह भी पढ़ें- बिजली पोलों पर पोस्टर लगाने पर रोक, विभाग ने दी सख्त चेतावनी चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है...