गुड़गांव, मार्च 14 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन गुरुग्राम की मासिक बैठक शनिवार को महरौली रोड स्थित बिजली निगम के रेस्ट हाउस में सेवानिवृत सुपरीटेंडेंट मनोहर लाल यादव की अध्यक्षता में हुई। एसोसिएशन के महासचिव बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि बिजली पेंशनरों की मांगो का ज्ञापन दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण के निदेशक कपिल गुप्ता को दिया। उन्होंने मांगो को पूरा करवाने का आश्वासन दिया। एसोसिएशन के प्रधान राजन शर्मा ने कहा कि पिछले माह केंद्रीय परिषद की एमडी दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के साथ हुई बैठक में उठाए गए विभिन्न कार्यों के बारे में विस्तार से सभी को अवगत कराया। इस मौके पर प्रीत सिंह कटारिया, ताराचंद गुप्ता, चंद्रपाल शर्मा, एमएल यादव, राम मेहर, राजन शर्मा, जयप्रकाश गौतम योगाचार्य, रामदास, रूपनारायण, राके...