बरेली, फरवरी 28 -- जिला पंचायत बोर्ड बैठक में 1.05 अरब रुपये का मूल बजट और 1.19 करोड़ रुपये का पुनरीक्षित बजट का प्रस्ताव पारित हुआ। विकास कार्यों के लिए 55 करोड़ के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। बैठक में राशन कार्ड बनवाने में दलाली, बिजली के गलत बिल, खाद-बीज वितरण में गड़बड़ी, गन्ना भुगतान में देरी, बदहाल सड़कों पर खूब हंगामा हुआ। पूर्ति अधिकारी के देरी से आने और अधिकारियों की जगह प्रतिनिधियों के आने पर भी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई। शुक्रवार को जीआईसी ऑडिटोरियम में बैठक का आयोजन हुआ। सदन की कार्रवाई शुरू होते ही अधिकारियों ने अपना परिचय दिया। कुछ विभागों के अधिकारियों के स्थान पर उनके प्रतिनिधि आए थे। इस पर सदस्यों के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने भी कड़ी नाराजगी जताई। नवाबगंज वार्ड 6 के सदस्य छेदालाल दिवाकर ने कहा कि गन्ना भुग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.