बिजली-पानी से भरपूर बेरमो में रोना, ऊपरघाट में बिजली गुल, उलगड्डा में पेयजल संकट
बोकारो, मई 11 -- बोकारो जिले का बेरमो अनुमंडल। यहां बिजली से लेकर पानी की भरमार है बावजूद क्षेत्रीय वासियों को बिजली व पानी के लिए बराबर रोना पड़ता है। नावाडीह प्रखंड का ऊपरघाट क्षेत्र स्थित नौ पंचायत में बिजली दो सब स्टेशन से पहुंचती है। कंजकिरो सब स्टेशन से सात पंचायत व दांदू टोंगरी से पलामु व बरई पंचायत में बिजली आपूर्ति होती है लेकिन सात पंचायत में 72 घंटे बिजली ब्लैक आउट है। जिससे ग्रामीण परेशान व आक्रोशित हो गए हैं। इस संबंध में पूर्व विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी बिजली आपूर्ति करने में मनमानी करते हैं। किसी तरह की गड़बड़ी नहीं रहने पर भी बिजली काट दी जाती है। बिजली नहीं तो फिर नहीं का फार्मूला ऊपरघाट में अपनाया जाएगा। यदि बिजली शीघ्र बहाल नहीं की गई तो कंजकिरो सब स्टेशन में तालाबंदी कर दी जायेगी। सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.