हमीरपुर, जून 2 -- मौदहा, संवाददाता। नगर के वार्ड संख्या-19 सिचौली पुरवा में पिछले चार दिनों से बिजली और पेयजल आपूर्ति ठप रहने से नाराज लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। आक्रोशित महिलाओं और पुरुषों ने रश्मि पेट्रोल पंप के पास नेशनल हाईवे-34 पर जाम लगा दिया। इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया। बीते गुरुवार को आये तूफान के बाद से बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण पेयजल संकट भी गहरा गया है। समस्या का समाधान न होने से नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और हाईवे जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं तथा क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है.

प्रदर्शन की सूचना पर अधिकारियों की कार्रवाई हाईवे जाम की सू...