गिरडीह, मई 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। प्रचंड गर्मी के बीच जिले में बिजली-पानी की समस्या को लेकर भाजपा ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने कहा कि उमस भरी गर्मी में बिजली-पानी की समस्या ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बिजली, पेयजल विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधि समाधान में विफल हैं। विभाग जनता की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर से गांव तक लोग लचर व्यवस्था से परेशान हैं। अनियमित बिजली आपूर्ति से दिन-रात कभी भी बिजली काट दी जाती है। विभाग के तमाम दावे फेल हो रहे हैं। वहीं पेयजल विभाग दायित्व नहीं निभा रहा। नल-जल योजना में भ्रष्टाचार है, लोगों को लाभ नहीं मिल रहा। खराब चापाकल दुरुस्त नहीं हो रहे। नगर निगम पर भी सुरेश साव ने हमला बोला। कहा कि शहरी क्षेत्र में पानी-बिजली की गंभीर समस्या है। वा...