बिजली-पानी संकट का समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन: विनय सिंह
गिरडीह, मई 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कुमार सिंह ने बिजली-पानी संकट पर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि बिजली-पानी संकट के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट रहा है। स्थायी समाधान नहीं हुआ तो जोरदार आंदोलन होगा। विनय सिंह ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच बिजली और पानी की अनियमित आपूर्ति से जनता त्राहिमाम कर रही है। उन्होंने कहा कि नागरिकों ने कई बार नगर निगम, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर खींचा है। इसके बावजूद स्थायी समाधान की दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है। गिरिडीह विधानसभा के विधायक सह मंत्री भी जनता की परेशानियों से पूरी तरह अवगत होंगे, फिर भी बिजली और पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। यह भी पढ़ें- बिजली संकट से दूसरे दिन भी शहर त्रस्त, जलापूर्ति भी ठप इससे साफ है कि जनता की तकलीफों की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.