बिजली-पानी के लिए बैदनटोला के लोग परेशान
प्रयागराज, मई 25 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बैदनटोला मोहल्ले में बिजली के फाल्ट के कारण करीब एक हजार परिवार बिजली और पानी के संकट से जूझ रहे हैं। शनिवार को दर्जनों लोगों ने बिजली समस्या को लेकर विरोध जताया और कहा कि जब तक बैदनटोला का फीडर अलग नहीं होगा, तब तक समस्या बनी रहेगी। पार्षद रमीज अहसन ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ मोहल्ले की परेशानी भी बढ़ गई है। डियर ट्रांसफॉर्मर और बैदनटोला ट्रांसफॉर्मर से जुड़े उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां रोज डीओ उड़ रहा है, जिससे न रात में बिजली मिल रही है और न दिन में। शनिवार आधी रात को बिजली आई और सुबह फिर चली गई। लोग दिनभर सब स्टेशन के चक्कर लगाते रहे। पार्षद ने मांग की कि डियर ट्रांसफॉर्मर और बैदनटोला ट्रांसफॉर्मर का फीडर अलग-अलग किया जाए। 28 तारीख को बकरीद का त्योहार है, इसलिए समय रहते समस्या दूर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.