गिरडीह, मई 27 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर भवन गिरिडीह में मंगलवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। बैठक में जिले में चल रही विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और आधारभूत संरचना की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त रामनिवास यादव ने विभागवार प्रगति रिपोर्ट और लंबित मामलों की जानकारी दी।

बिजली आपूर्ति की समस्याएँ बढ़ती गर्मी और तकनीकी खराबी से हो रही विद्युत समस्या पर मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने और शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। कहा कि गर्मी में बिजली और पेयजल प्राथमिक जरूरत है, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। खराब ट्रांसफार्मर तुरंत बदलने और सही ...