बिजली-पानी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम
दुमका, मई 24 -- दुमका। बिजली-पानी की समस्या को लेकर दुमका शहर के रसिकपुर सोनुवाडंगाल के लोगों ने मुख्य सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने रोड में बांस-बत्ती लगाकर आवागमन को पूरी तरह से बाधित कर दिया था। स्थानीय लोगों का कहना था कि रसिकपुर इलाकों में दो दिनों से बिजली नहीं है। ट्रांसफार्मर खराब पड़े हुए है। मरम्मत करने के प्रति विभाग संवेदनशील नहीं है। बिजली नहीं रहने की वजह से घरों में पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया है। फोटो-24दुमका-60,कैप्सन-सड़क जाम करते रसिकपुर मुहल्ले के लोग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.