बांका, दिसम्बर 22 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में सोमवार को पंचायत समिति की बैठक हुई। प्रखंड प्रमुख मंजू देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने बिजली एवं पानी के मुद्दे पर जम कर हंगामा किया। जबकि कई विभाग के अधिकारियों के बैठक में नहीं आने पर सदस्यों ने नाराजगी जताई। पिछली बैठक की संपुष्टि के दौरान सदस्यों ने कहा कि प्रत्येक बैठक में प्रस्ताव लिया जाता है लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। भरको पंचायत के मुखिया दिवाकर झा ने कहा कि उनके पंचायत के वार्ड नंबर एक, दो 13 एवं 14 में पेयजल की किल्लत बनी हुई है जबकि बल्लिकित्ता पंचायत में के वार्ड नंबर एक एवं पांच में दो यूनिट रहने के बावजूद आज तक पानी की आपूर्ति नहीं की गई है। जबकि वार्ड नंबर तीन, चार एवं दस में पाईप लिकेज के कारण पानी की आपूर्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.