चंदौली, मार्च 2 -- सकलडीहा (चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों में बिजली, पानी, सड़क आदि की समस्याओं के समाधान के लिए विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने तहसील सभागार में एसडीएम सहित विभिन्न अधिकारियों के साथ सोमवार को बैठक की। बैठक में उन्होंने गांवों में तय शेड्यूल के अनुसार बिजली सप्लाई करने को कहा। साथ ही ग्रामीण इलाकों को सड़कों ठीक कराने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक ने सकलडीहा सहित आसपास के गांवों में पेयजल की आ र रही समस्या पर नाराजगी जताई। उन्होंने जल निगम के माध्यम से पानी की आपूर्ति समय पर कराने और क्षतिग्रस्त पाइप को ठीक कराने के लिए कहा। वहीं फोर लेन सड़क निर्माण में प्रभावित किसानों और भवन स्वामियों को मुआवजा देने की समस्या को उठाया। एसडीएम ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.