लखनऊ, मई 25 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिजली कटौती को महा विद्युत आपदा नाम दिया है। उन्होंने कहा है कि बिजली कटौती से लोगों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। दिखावटी चिट्ठी लिखकर कुछ विधायक व सांसद बचना चाहते हैं, लेकिन ऐसे लोगों को सपा टिकट नहीं देगी। यह भी पढ़ें- बिजली पर दिखावटी चिट्ठी लिखने वालों को नहीं देंगे टिकट: अखिलेशबिजली कटौती का प्रभाव सपा मुखिया ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखते हुए कहा है कि भाजपाई विधायक व सांसद दिखावटी चिट्ठी लिखकर खुद को बचाना चाह रहे हैं, दरअसल ये भाजपा को छोड़कर विपक्ष से आगामी चुनावों में टिकट पाने के लिए 'आवेदन पत्र' है। हमारे गठबंधन में ऐसे नेताओं के लिए कोई जगह नहीं है, जो जनता को दुख-दर्द और दिक्कतों के सिवा कुछ नहीं देते हैं। इस जानलेवा गर्मी में परिवारों में बड़े...