इटावा औरैया, जून 16 -- बकेवर। 50 शैया अस्पताल में अब मरीजों को खून की जांच की रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल लैब में जेनरेटर की व्यवस्था शुरू करा दी गयीं है। जेनरेटर पिछले दो साल से अस्पताल में लगा था लेकिन अस्पताल की मुख्य लाइन से जुड़वाया ही नहीं गया था। जिससे ओपीडी के समय बिजली काफी समय के लिए गुल होने पर मरीजों को खून की जांच रिपोर्ट के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था।

बिजली की समस्या बकेवर में बिजली की रोस्टिंग दोहपर 12 बजे से 2 बजे तक होती है। ऐसी स्थिति में अस्पताल में 12 बजे आने वाले मरीजों के बल्ड का सैम्पल ले लिया जाता था लेकिन लाइट न होने पर जांच नहीं हो पाती थी और जाँच की रिपोर्ट भी नहीं मिल पाती थी जिससे मरीजों को अगले दिन आना पड़ता था। 50 शैया अस्पताल में जहां हर रोज 300 से 400 मरीज कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र से इलाज के लिये आते हैं।...