बिजली न होने पर घर के बाहर सो रहे पिता समेत तीन बच्चों को डंपर ने रौंदा, मौके पर मौत
बाराबंकी, मई 23 -- फतेहपुर (बाराबंकी), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की भीषण गर्मी और बिजली कटौती के चलते घर के बाहर सड़क किनारे सो रहा एक परिवार तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गया। फतेहपुर थाना क्षेत्र के झांसा पुरवा गांव में शुक्रवार की रात लगभग दो बजे हुए इस हादसे में पिता और उसके तीन बच्चों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम और चीख-पुकार का माहौल है। घटना के बाद डंपर छोड़कर चालक फरार हो गया। घायल महिला को सीएचसी फतेहपुर ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डंपर चालक की तलाश की जा रही है。
दर्दनाक सड़क हादसा फतेहपुर थाना क्षेत्र के झांसा पुरवा गांव में शुक्रवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को दहला दिया। भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.