बहराइच, मार्च 16 -- मोतीपुर, संवाददाता। मिहींपुरवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरा पिपरा के मजरा ओरीकोला नई आबादी में बिजली आपूर्ति न होने की समस्या को लेकर ग्राम प्रधान शिवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ़ सत्येंद्र ने बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी लल्लन कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों को बिना बिजली आपूर्ति के ही बिल भेजे जाने और क्षेत्र में विद्युत लाइन चालू कराने की मांग उठाई गई। बताया गया कि वर्ष 2018-19 में सौभाग्य योजना के तहत मजरा ओरीकोला के कई ग्रामीणों को बिजली कनेक्शन दिए गए थे। लेकिन अब तक वहां नियमित रूप से बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इसके बावजूद उपभोक्ताओं के नाम बिजली बिल जारी कर दिए गए हैं जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। इस संबंध में ग्राम प्रधान शिवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ़ सत्येंद्र ने कहा कि गांव के लोगों को ...