हाथरस, जुलाई 24 -- शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अटेवा हाथरस के पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हाथरस को संबोधित ज्ञापन दिया। बीएसए ने जल्द ही समस्याओं का निस्तारण किए जाने का आश्वासन शिक्षकों को दिया। अटेवा जिला महामंत्री रवि कान्त वर्मा ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से कहा कि परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और स्मार्ट बोर्ड शिक्षण कार्य के लिए लगाए गए है। विद्यालयों में विद्युत समय से नहीं आ आती है जिस कारण शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। सक्षम अधिकारी को पत्र प्रेषित करते हुए विद्यालय संचालन अवधि में निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की जाए। उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार समायोजन सूची की विषय विसंगतियों को दूर किया जाए, जिन विद्यालय में आरटीई एक्ट का मानकों के अनुसार अध्यापक है वहां किसी को भी विषय आधारित सरप्लस...