गुड़गांव, अक्टूबर 20 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। बिजली निजीकरण के विरोध में मंगलवार दोपहर को बिजली कर्मियों ने केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के अध्यक्ष मुकेश गर्ग का पुतला फूंका। इसके साथ 22 से लेकर 24 अक्टूबर तक तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया। मंगलवार सुबह 11 बजे एमजी रोड स्थित डीएचबीवीएन कार्यालय पर बिजली कर्मी एकत्रित हो गए। एचईआरसी अध्यक्ष की तरफ से गुरुग्राम और नूंह में बिजली सप्लाई के लिए इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड को 25 साल तक सामांतर लाइसेंस जारी करने का विरोध बिजली कर्मियों ने किया। यह प्रदर्शन हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर किया गया। यह भी पढ़ें- Faridabad News: बिजली वितरण के लिए निजी कंपनी को लाइसेंस देने के वि...