बिजली निजीकरण और प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में किया प्रदर्शन
चंदौली, जून 1 -- चंदौली, संवाददाता। बिजली के निजीकरण और प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ सोमवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ताओं ने सदर ब्लॉक से जुलूस निकाला। वहीं अधिशासी अभियंता पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। वहीं मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय मांग पत्र अधिशासी अभियंता को सौंपा। इस दौरान बिजली का निजीकरण बंद करने, सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली फ्री करने, प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाना बन्द करने, बिजली बिल में 10 प्रतिशत वृद्धि तत्काल वापस किए जाने की मांग किया।इस अवसर पर सदर ब्लॉक में आयोजित सभा में सीपीएम के राज्य कमेटी सदस्य कामरेड गुलाब चन्द ने कहा कि भाजपा सरकार बिजली क्षेत्र को निजीकरण के माध्यम से अडानी, अम्बानी के हाथों बेच देना चाहती है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.