फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 25 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। बिजली निगम में नियमित संविदा और आउट सोर्स कर्मचारियों के तबादले समायोजन में नियमों को ताख में रख दिया गया। सीडीओ की अध्यक्षता में समिति ने जांच की तो इसमें अनियतितायें दर अनियमिततायें सामने आ गईं। जांच में दोषी पाये गये तत्कालीन अधीक्षण अभियंता अजय कुमार, विद्युत वितरण खंड ग्रामीण के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार और अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड कायमगंज शिवशंकर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गयी है। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह की उपस्थिति में पिछले दिनों हुयी बैठक में सांसद मुकेश राजपूत ने बिजली निगम में नियमित, संविदा, आउट सोर्स कर्मचारियों के स्थानांतरण और समायोजन और नियमों को ताख में रखने का मामला उठाया था। प्रभारी मंत्री ने डीएम को इस मामले में जांच कराकर कार्रवाई के निर्दे...