गोरखपुर, मार्च 12 -- गोरखपुर। वित्त वर्ष समाप्त होने में केवल 19 दिन शेष है। महानगर के सभी पांच जोनों में बकाया कर की वसूली अभियान जोरों पर है। कई सरकारी विभागों पर भी करोड़ों रुपये का कर बकाया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) पर लगभग दो करोड़ रुपये, बिजली विभाग पर 07.76 करोड़ रुपये, सिंचाई विभाग पर 62 लाख रुपये बकाया हैं। मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय पर करीब 04 करोड़ रुपये और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर 24 लाख रुपये का संपत्तिकर बकाया बताया गया है। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने बताया कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले अधिक से अधिक कर वसूली के लिए सभी जोनों में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को हाउस टैक्स के रूप में 95 हजार रुपये की वसूली की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.