बिजली निगम के टेंडर में गोलमाल का आरोप
गोरखपुर, जून 24 -- गोरखपुर। बिजली निगम के बिजनेस प्लान के तहत कराए जाने के लिए निकाले गए टेंडर में गोलमाल करने का आरोप लगा है। इसकी एक ठेकेदार ने शिकायत की है। मेसर्स वीरेंद्र किशोर पांडेय नायक हाता मोहद्दीपुर के प्रोपराइटर वीरेंद्र किशोर पांडेय मामले की शिकायत मुख्य अभियंता से की है। आरोप लगाया है कि 1.05 करोड़ रुपये का काम 88 लाख रुपये में करने के लिए टेंडर डाल था लेकिन सेटिंग कर 1.05 करोड़ में काम दे दिया गया। जबकि 96 लाख का काम मैं 72 लाख में करने को तैयार था लेकिन इसे 95 लाख 80 हजार रुपये में दे दिया गया। वीरेंद्र किशोर पांडेय ने मुख्य अभियंता से शिकायत में कहा है कि मेरी फर्म को निविदा में प्रतिभाग न करने के लिए कई बार फोन किया गया है। इसका पूरा रिकार्ड मेरे पास है। बिना स्पष्ट कारण निविदा अस्वीकृत कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.