शाहजहांपुर, नवम्बर 18 -- शाहजहांपुर,संवाददता। बिजली बिल बकाया रखने वालों पर बिजली निगम के अधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।अधिकारियों की ओर से पूरे जिले में अभियान चलाया गया, जिसके तहत एसडीओ के नेतृत्व में जेई द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान में करीब 105 बकायेदारों के मीटर उखाड़कर कनेक्शन काट दिए, वहीं डिवीजन स्तर पर करीब 120 उपभोक्ताओं के विरुद्ध आरसी जारी कर भेज दी गई है। अब इन उपभोक्ताओं से रिकवरी की जिम्मेदारी संबंधित तहसीलों को सौंपी गई है। अधीक्षण अभियंता जागेश कुमार ने बताया कि लगातार नोटिस के बावजूद भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई चलती रहेगी। बकायेदारों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा गया है कि यदि जल्द बकाया जमा नहीं किया गया तो उनके विरुद्ध और भी सख्त कार्यवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.