रांची, मई 12 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। मौसम के बदले मिजाज का असर मंगलवार को पेयजलापूर्ति व्यवस्था भी रहा। बिजली की आपूर्ति बंद रहने से रुक्का जलशोधन केंद्र से पाइपलाइन के जरिए बूटी जलागार तक पानी भेजने में व्यावधान आया। इस कारण संप में आपूर्ति के लिए पानी एकत्र करने की गति धीमी रही। इसका असर यह रहा कि रातू रोड लाइन से पानी की आपूर्ति आंशिक तौर पर हुई। यह भी पढ़ें- 15 इलाकों में आज पानी नहीं आएगाबूटी इलाके में समस्या बूटी इलाके में 33 केवी लाइन में खराबी आने की वजह से रातू रोड लाइन से न्यू मार्केट जलमीनार को तीन घंटे तक ही पानी मिला। इस कारण कई इलाकों में रहने वाले लोगों को नल से जल नहीं मिला। ऐसे प्रभावित इलाकों में अब बुधवार को जलापूर्ति की जाएगी।जलापूर्ति में बाधा टाउन लाइन से देर शाम सात बजे के बाद संबंधित इलाके में पानी भेजा गया। शा...