संभल, अप्रैल 11 -- शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में नगर पालिका ने बड़ा कदम उठाया है। अब तक शहर के 60 प्रमुख स्थानों पर लगे 224 सीसीटीवी कैमरे बिजली गुल होते ही ठप पड़ जाते थे, जिससे निगरानी व्यवस्था प्रभावित होती थी। लेकिन अब इस समस्या का स्थायी समाधान निकाल लिया गया है। नगर पालिका ने इन सभी 60 प्वाइंट्स पर यूपीएस और इंवर्टर लगाने की योजना तैयार कर ली है, जिसके लिए बजट भी स्वीकृत हो चुका है। बहुत जल्द इन स्थानों पर पावर बैकअप सिस्टम स्थापित कर दिए जाएंगे, जिससे कैमरे 24 घंटे बिना रुकावट के काम कर सकेंगे। इस पहल से शहर की निगरानी व्यवस्था पहले से कहीं ज्यादा प्रभावी हो जाएगी। किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में पुलिस को सटीक और लगातार फुटेज मिल सकेगी, जिससे अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी आसान होगी। ईओ डॉ. मणिभूषण ...