बिजली नहीं आने पर लोग सड़क पर उतरे, जाम लगाया
मेरठ, मई 23 -- बागपत रोड स्थित टीपी नगर बिजलीघर क्षेत्र से जुड़ी कॉलोनियों में पिछले 10 घंटे से बिजली आपूर्ति नहीं होने पर लोगों के सब्र का बांध शुक्रवार रात को टूट गया। गुस्साए लोग रात में ही सड़क पर उतर गए और जाम लगा दिया। सूचना पर भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा पहुंचे और उन्होंने मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता को मौके पर ही बुला लिया। मौके पर एबीसी केबल लाइन को काटकर ठीक करने के बाद विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से चालू की जा सकी है। कमल दत्त शर्मा ने बताया कि बागपत रोड से होकर जा रहे एबीसी केबल ओवरलोड के चलते पिघलकर गिर गए थे। यह भी पढ़ें- बिजली नहीं आने पर लोग सड़क पर उतरे, जाम लगाया कई जगह लाइन जर्जर हो गई है। मुख्य अभियंता के साथ बनी सहमति में 5 किलोमीटर लंबी लाइन को बदलने का काम शनिवार को शुरू कर दिया जाएगा।दर्जनों कॉलोनियों में नहीं आई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.