गाजीपुर, फरवरी 27 -- मरदह। शहीद फीडर की बिजली आपूर्ति में लगातार आ रही समस्याओं के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग की। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि बार-बार ट्रिपिंग से उपभोक्ता त्रस्त हैं। उन्होंने बताया कि 18 दिन पहले लखनऊ में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन जमीन पर कोई सुधार नहीं हुआ। धरना प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य शैलेश यादव, अवनीश चौबे, योगेश यादव, तेज बहादुर सिंह, कृष्णा यादव, अखिलेश यादव, हीरामन यादव, प्रभाकर सिंह, सोनू सिंह, गोलू यादव, राहुल तिवारी, संतोष राजभर, आनंद कुशवाहा, दासा राम, लवकुश मौर्या सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र के जेई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.