सोनभद्र, मई 14 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। सिंगरौली के बरगवां थाना क्षेत्र अन्तर्गत पचौर गांव में बुधवार देर रात एक बिजली दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक और बिजली संबंधी सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय कंपनियों की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा अधिकांश सामान जल चुका था। जानकारी के अनुसार, पचौर गांव निवासी जयशंकर गुप्ता की बिजली दुकान में देर रात अचानक आग लग गई। दुकानदार जयशंकर गुप्ता ने बताया कि दुकान में बिजली उपकरण, तार, पंखे और अन्य सामग्री रखी थी, जो पूरी तरह जल गई। बरगवां थाना प्रभारी मोहम्मद समीर ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियां व पुलिस मौके पर पहुंची दमकल की मदद से आग बुझाई गई। आग लगने के प्रा...