रांची, अप्रैल 16 -- खूंटी, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी, खूंटी जिला द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह धरना बढ़े हुए बिजली दर, लगातार हो रही बिजली कटौती और पोस्टपेड मीटर में मनमानी बिलिंग के विरोध में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम विद्युत विभाग प्रमंडल, खूंटी कार्यालय के समीप सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा। भाजपा जिला इकाई ने सभी पदाधिकारियों और नगर क्षेत्र में रहने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। पार्टी का कहना है कि इस धरना का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाना और बिजली से जुड़ी परेशानियों का समाधान सुनिश्चित कराना है। यह भी पढ़ें- बिजली समस्या पर भाजपा का प्रदर्शन आज यह भी पढ़ें- झरिया में बिजली कटौती पर आक्रोश, धनबाद न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.