बुलंदशहर, जून 2 -- भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला संरक्षक चौधरी कुलदीप गुड्डू ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बिजली दरों में प्रस्तावित 10 प्रतिशत वृद्धि वापस लेने के निर्णय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है। तहसील सभागार शिकारपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किसान समस्याओं की बैठक में संगठन ने बिजली दर वृद्धि पर पुनर्विचार की मांग उठाई थी। संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर किसान, मजदूर एवं आमजन हित में बढ़ोतरी समाप्त करने की मांग की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...