धनबाद, फरवरी 27 -- झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने 60 प्रतिशत बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। अगर ऐसा होता है तो राज्य के लोगों को भारी भरकम बिजली बिल भुगतान करना पड़ेगा। अभी 6.85 प्रति यूनिट की दर से भुगतान किया जा रहा है। राशि बढ़ने पर 10.96 रुपए प्रति यूनिट देना होगा। इससे लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। नियामक आयोग के सदस्य लेंगे लोगों की राय बिजली दर में बढ़ोतरी को लेकर राज्य विद्युत नियामक आयोग के सदस्य शुक्रवार को बीसीसीएल के सामुदायिक भवन में जनसुनवाई करेंगे। इसमें मुख्यरूप से जिले के विभिन्न विभिन्न चैंबर अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी, कारोबारी, समाजसेवी व अन्य स्टेक होल्डरों भाग लेंगे। विभाग के अधिकारी लोगों को इस बैठक में आमंत्रण कर रहा है। साथ ही कहा कि जिन लोगों को आमंत्रण नहीं गया है, वैसे लोग भी आएं और ...