धनबाद, अप्रैल 7 -- बिजली दर बढ़ने से घरेलू उपकरणों में लोग बदलाव कर रहे हैं। बाजारों में पंखा, टीवी और एसी आदि ऐसे उपकरण आ गए हैं, जिनमें बिजली की कम खपत हो रही है। ऐसे उपकरणों को लोग पसंद कर रहे है। खरीदारी करते समय लोग अब इसका विशेष ध्यान रख रहे हैं। ग्राहकों की मांग को देखते हुए बाजार में उसी अनुरूप का इलेक्ट्रॉनिक सामान उपलब्ध है। बिजली विभाग के सहायक अभियंता सुजीत कुमार का कहना है कि 400 यूनिट से अधिक खपत करने वाले उपभोक्ताओं को 7.40 रुपये प्रति यूनिट के दर से बिजली बिल भुगतान करना होगा। पूर्व में 6.85 रुपये प्रति यूनिट बिजली बिल लिया जा रहा था। इससे औसतन घरों में लगभग 700-1000 रुपए तक बिजली बिल अधिक आने का अनुमान है।बीएलडीसी मोटर से संबंधित उपकरण की मांग बढ़ीबैंक मोड़ स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार प्रेम कुमार का कहना है कि बाजार में ब...