बिजली दरों में वृद्धि का विरोध, तत्काल वापस लेने की मांग
मऊ, मई 31 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय, कोपागंज में पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधु की अध्यक्षता में एक आपात एवं आवश्यक बैठक शनिवार की शाम आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश विद्युत कॉरपोरेशन द्वारा फ्यूल चार्ज के नाम पर 10 प्रतिशत से अधिक बिजली दरों में की गई वृद्धि की कड़ी निंदा करते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने महंगाई पर नियंत्रण, रोजगार और किसानों को उचित मूल्य दिलाने जैसे वादे किए थे, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। यह भी पढ़ें- तहसील गेट पर सपाइयों से पुलिस की हुई नोकझोंक उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय उन पर अतिरिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.