लखनऊ, फरवरी 26 -- बिजली की नई दरों के लिए विद्युत नियामक आयोग ने जनसुनवाई की तिथियां तय कर दी हैं। अलग-अलग कंपनियों में जनसुनवाई का यह सिलसिला 30 मार्च तक चलेगा। पश्चिमांचल की सुनवाई नोएडा, मध्यांचल की बरेली, पूर्वांचल की बनारस, केस्को की कानपुर, दक्षिणांचल की झांसी और अयोध्या में पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन की सार्वजनिक सुनवाई शुक्रवार को 12 बजे से होगी। प्रदेश की सभी बिजली कंपनियों के तहत आम जनता की बिजली दरों पर सार्वजनिक सुनवाई प्रारंभ हो चुकी है। उत्तर प्रदेश राज्य लोड डिस्पैच की सुनवाई के उपरांत शुक्रवार को अयोध्या में उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीटीसीएल) की सार्वजनिक सुनवाई दोपहर 12 बजे से मंडलायुक्त कार्यालय अयोध्या में होगी। सुनवाई में विद्युत नियामक आयोग, पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन के अधिकारी व उपभोक्ता प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.