बिजली दफ्तर में हंगामा, महिला व परिजनों पर अभद्रता का आरोप
बुलंदशहर, अप्रैल 24 -- शहर डिवीजन के एक्सईएन (वाणिज्य) कार्यालय में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बिजली बिल की समस्या लेकर आई एक महिला और उसके परिजनों ने कर्मचारियों के अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि घंटों चले इस हंगामे के कारण सरकारी कार्य पूरी तरह बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। घटना से आक्रोशित कर्मचारियों ने एक्सईएन को शिकायती पत्र सौंपा। एक्सईएन ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली नगर को पत्र लिखा है। श्रीपाल मलिक, अशोक कुमार और शिवराज सिंह ने एक्सईएन को सौंपे पत्र में बताया कि सुबह करीब 11 बजे नगर निवासी एक महिला अपने पति और पुत्र के साथ बिजली बिल की शिकायत लेकर दफ्तर पहुंची थी। बातचीत के दौरान परिवार के लोग अचानक उत्तेजित हो गए और वहां तैनात कर्मचारियों से अभद्रता करने लगे। शोर सुनकर जब पीआरड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.